Search

पटना में अपराधी बेखौफ, दौड़ाकर युवक को मारी गोली, मौत

Patna :  बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. आये दिन वो हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना से सटे इलाके फतुहा के को-ऑपरेटिव कालोनी की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान मनजीत कुमार उर्फ रवि कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इधर घटना की सूचना पाकर फतुहा डीएसपी निखिल कुमार और थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज  मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं. पुलिस ने मनजीत के परिजनों से भी पूछताछ की है.

घर के पास दोस्तों के साथ बैठा था मनजीत, तभी अपराधियों ने मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनजीत कुमार उर्फ रवि कुमार अपने घर के पास दोस्तों के साथ बैठा था. इस दौरान कुछ लोग वहां आये और रवि पर बंदूक तान दी. अपराधियों को देखकर रवि भागने लगा. इस दौरान वह रास्ते में जमीन पर गिर गया. इसके बाद अपराधियों ने पर उसको गोली मारी और मौके से फरार हो गये. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मनजीत को अस्पताल पहुंचाया,  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस इस एंगल से भी मामले की कर रही जांच

डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात सोनारू के कुछ युवकों ने मनजीत के साले के साथ मारपीट की थी. मनजीत उनको समझाने उसके घर गया था. लेकिन वे लोग घर पर नहीं थे. कतो वह वापस आ गया था. पुलिस इस मामले को इससे भी जोड़कर देख रही है. हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पायेगा कि मनजीत को किसने और क्यों मारा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp