Search

 
 
 

अपराधी बेलगाम हैं और सरकार-प्रशासन पंगु हो चुका है: संजय सेठ

 
Ranchi: भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर की हत्या पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह घटना हतप्रभ करने वाली है.कांके चौक पर दिनदहाड़े एक वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या कर दी जाती है. बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर फरार हो जाते हैं, और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है. राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह से विफल हो चुकी है. अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं बचा है. इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है.

एक तरफ सत्र चल रहा है, दूसरी तरफ अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं

सेठ ने कहा कि अनिल महतो टाइगर की हत्या निरंकुश अपराधियों ने अंजाम दी है. एक तरफ झारखंड विधानसभा का सत्र चल रहा है, और दूसरी तरफ अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं. यह राज्य सरकार और प्रशासन की गंभीर असफलता को उजागर करता है.झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था और रांची जिला प्रशासन पर भी सवाल उठते हैं. आक्रोशित लहजे में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. रांची में पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा हो और पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए. अपराधियों पर कार्रवाई हो और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. यदि यह सरकार ऐसा नहीं कर सकती है तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही