Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया है. यह घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जा रही है. अपराधियों ने जिस रेलवे ट्रैक को उड़ाया है वह एनटीपीसी की फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक है. इस घटना के बाद कोयले की ढुलाई ठप हो गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
फरक्का-ललमटिया NTPC रेलवे ट्रैक को अपराधियों ने विस्फोट कर उड़ाया, कोयले की ढुलाई ठप
Last Updated: Oct 02, 2024 12:00 AM (IST)