Search

 
 
 

रांची के डोरंडा में कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये ले भागे अपराधी

 
Ranchi : कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये लेकर अपराधी फरार हो गये. यह घटना गुरुवार की दोपहर राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास हुई है. जहां कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गये. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है. डोरंडा के हर्क बहादुर तमांग दोपहर में राजेंद्र चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर अपनी कार में रखा. घर जाने के दौरान रास्ते में जैप के अंदर मंदिर के पास कार खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गए. थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो देखा कार का शीशा टूटा है. जब उन्होंने कार के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए. कार से पांच लाख रुपयों से भरा बैग गायब था. उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जांच में जुटी है. बता दें कि 15  दिन पहले भी इसी तरह कांके रोड में भी कार का शीशा तोड़कर अपराधियों ने  15 लाख गायब कर दिये थे. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-14-people-died-20-injured-when-vehicle-overturned-in-dindori-cm-announced-compensation/">MP

: डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 की मौत, 20 घायल, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही