Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में अपराधी बेखौफ, खौफ में व्यवसायी

Advertisement
Advertisement
C Ravi Dhanbad : एक के बाद एक लूट, हत्या व धमकी से शहर के व्यवसायी सकते में हैं. वे प्रशासन से मदद चाहते हैं. केस एक - 27 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी व्यवसायी मुकेश पंडित की गोली मार कर हत्या कर दी गई. अभी तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है . केस दो - सोमवार, 28 मार्च की शाम 6 बजे बरवाअड्डा बाजार समिति से किराना व्यवसायी सुरेन्द् जिंदल के कर्मचारी से 70 हजार रुपए लूट हो गई. घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर बरवाअड्डा थाना है. अभी तक पुलिस अपराधियों को नहीं ढूंढ सकी है . केस तीन - बैंक मोड़ स्थित टायर शोरूम में सोमवार, 28 मार्च की दोपहर गोली चलाई गई. गोली से शोरूम के मालिक गुल मोहम्मद के भाई और स्टाफ बाल-बाल बचे. अभी तक पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है. घटनाएं कह रही हैं कि जिले में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इससे व्यवसायियों में डर है. बीस दिनों में आधा दर्जन लूट की वारदात हुई हैं. अपराधियों का मनोबल इस तरह बढ़ा है कि दिनदहाड़े व्यापारियों को लूट रहे हैं. बढ़ रही घटनाओं से पुलिस-प्रशासन पर भी अंगुलियां उठ रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/sanjeev-1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />अपराधी बेखौफ : संजीव चौरसिया 
हीरापुर पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने लगातार से कहा कि पुलिस अपराध रोकने में नाकामयाब है. हीरापुर मार्केट के विवेकानंद चौक के समीप गश्ती दल की मांग की गई, लेकिन इस पर अब तक पहल नहीं की गई है. अपराधी बेखौफ हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/surolia-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />पुलिस का ध्यान हेलमेट चेकिंग पर : प्रभात सुरोलिया 
बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि आए दिन हो रही घटनाओं से प्रतीत होता है कि अपराधियों में  पुलिस का खौफ़ नहीं है. पुलिस हेलमेट चेकिंग, कार सीट बेल्ट न पहनने वालों पर ही ध्यान लगा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/khan-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />पुलिस को अपग्रेड होने की जरूरत : सोहराब
पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान ने कहा कि पुलिस को अपग्रेड होने की जरूरत है. अपराधी एप्स का इस्तेमाल कर व्यापारियों से रंगदारी और फिरौती की मांग करते हैं. पुलिस- प्रशासन को भी अपग्रेड होकर काम करने की जरूरत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/manoranjan-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />व्यवसायियों को पुलिस पर विश्वास नहीं : मनोरंजन
 हीरापुर हटिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने कहा कि व्यवसायी डरे हुए हैं. वे अपराधियों की डिमांड को बिना किसी को बताए पूरा कर छुटकारा पा रहे हैं. यानी व्यवसायियों को पुलिस पर विश्वास नहीं है. यह भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/dhanbad-the-sound-of-save-save-coming-from-inside-the-illegal-mine/">अवैध

खदान के अंदर से आ रही ‘बचाओ-बचाओ` की आवाज   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही