Nawada : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने जदयू के जिला सचिव अर्जुन यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी है. कमर के नीचे गोली लगने की वजह से अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें हिसुआ पीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी विम्स रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में भय का माहौल है.
नवादा में अपराधी बेखौफ, JDU के जिला सचिव पर चलायी ताबड़तोड़ गोलियां
Last Updated: Feb 18, 2024 12:00 AM (IST)