Ramgarh : भुरकुंडा बाजार में कोयला कारोबारी गजानंद उर्फ गज्जू साहू की गाड़ी जेएच 01 ई डब्लू - 4526 पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड गोली चलाई है. इस दौरान गोली व्यवसायी गज्जू साहू की गाड़ी में लगी है. व्यवसायी पर गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. शाम के करीब 7:00 बजे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया. एक गोली कार के शीशे में और दूसरी बॉडी में लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधकर्मी घटना को अंजाम देने के बाद भुरकुंडा जवाहर नगर होते हुए फरार हो गए. घटना के बाद गज्जू साहू अपनी कार को भुरकुंडा थाना के अंदर घुसा दिए. घटना के बाद भुरकुंडा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है . पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दो अपराध कर्मियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी गोली चला कर फरार हो गए, पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. बहुत जल्द अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे. बता दें कि अपराधियों का व्यवसायियों पर लगातार हमला हो रहा है. इस घटना से पहले भी जिले में अपराधियों ने ठेकेदार देवांशु साहा, कोयला व्यवसायी नेपाल यादव, मजदूर नेता रमेश विश्कर्मा, केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर के पर्चेज मैनेजर विजय कुमार धवन के ऊपर गोलियां चलाई थी. इसे भी पढ़ें : बिल्डर">https://lagatar.in/builder-vkss-feat-35-feet-pit-dug-next-to-the-apartment-car-fell-people-in-panic/">बिल्डर
वीकेएस का कारनामाः अपार्टमेंट के बगल में खोदा 35 फीट का गड्ढा, कार गिरी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]
अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद साहू पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Leave a Comment