Search

 
 
 

पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों से अपराधी जल्द होंगे तड़ीपार, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी होंगे निलंबित

 
Sanjeet yadav  Palamu: पलामू प्रमंडल में अपराध और आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी. खासकर हत्या, आ‌र्म्स सहित लूट की वारदात में शामिल अपराधियों पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी चल रही है. इन अपराधियों को तड़ीपार करने के साथ ही सीसीए भी लगाया जाएगा. पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने तीनों जिलों के एसपी को जल्द से जल्द सभी अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध और आपराधिक घटनाओं पर अंकूश लगाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है. बड़े कांडो में शमिल अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है. आईजी राजकुमार लकड़ा ने 3 जिले के एसपी से कहा है कि जल्द थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के निष्पादन करने, फरार आरोपी की गिरफ्तारी, वारंट-कुर्की जब्ती की कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया तीनों जिलों के सभी लंबित मामलों की हर हफ्ते जानकारी लेंगे और रिव्यू करेंगे, अगर जो भी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर इसमें दोषी पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत निलंबित किया जायेगा फिर उन पर विभागीय कार्रवाई  की जायेगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-training-center-opened-under-mukhyamantri-sarathi-yojana-in-tundi/">धनबाद:

 टुंडी में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत खुला प्रशिक्षण केंद्र
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही