Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: पावर सब-स्टेशन में अपराधियों का तांडव, पिस्टल दिखा लूटे 32 लाख के उकरण

जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मुंह ढके 10 से 12 नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर सबस्टेशन में घुसे और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बना लिया.

इसे भी पढ़ें

अपराधियों ने कर्मियों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, उन्हें कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद सबस्टेशन में लगे कई कीमती विद्युत उपकरण लेकर फरार हो गए.

 

सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि सुबह एक कर्मचारी पूजा के लिए फूल तोड़ने पहुंचा, तो मुख्य गेट खुला मिला. आवाज लगाने पर कमरे के अंदर से जवाब मिला. दरवाजा खोलने पर कर्मी बंधे हुए मिले, जिसके बाद तत्काल चंदनक्यारी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

 

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस डकैती में करीब 32 लाख रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी हुए हैं. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही