Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : मानगो में अपराधियों ने एक युवक के सिर में मारी गोली, मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती शिव मंदिर के पास शनिवार देर रात अपराधियों ने स्थानीय निवासी पवन कुमार यादव को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घायल अवस्था में उसके साथियों ने पवन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए,  जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पवन गाय पालने का काम करता था. वह पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. तीन की संख्या में आए थे अपराधी देवा ने बताया कि वे पवन और दो साथियों के साथ नदी किनारे बैठे थे, तभी तीन की संख्या में अपराधी वहां आए. उनमें से एक अपराधी ने पवन के सिर में गोली मार दी. अपराधी नदी किनारे से होते हुए भाग गए. भागते हुए अपराधी ये कह रहे थे कि जो भी गवाही देगा उसे गोली मार देंगे. उनमें से दो की हाइट कम थी, जबकि एक लंबा था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही