Search

 
 
 

पतरातू में अज्ञात अपराधियों ने चलायी गोली, पुलिस जांच में जुटी

 

घटना में कोई हताहत नहीं

Ramgarh: पतरातू के स्कीम कॉलोनी में रविवार शाम अपराधियों ने गोली चलाकर दहशत का माहौल कायम कर दिया. हालांकि अज्ञात अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोलीबारी से कोई हताहत नहीं हुआ. अपराधियों ने घटना को स्कीम कॉलोनी के गांधी चौक पर अंजाम दिया.

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार दो अज्ञात अपराधी पतरातू के स्टीम कॉलोनी पहुंचे. वहां केईसी कंपनी द्वारा रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल पर पहुंचकर अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया. हवाई फायरिंग कर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना से इलाके में में दहशत फैल गया. लोगों की मानें तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से ही अपराधियों ने फायरिंग की होगी.

घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी और थाना प्रभारी भरत पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये. एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल पर पूछताछ की जा रही है ताकि अपराधियो की पहचान किया जा सके. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. कहा कि अपराधियो द्वारा कंपनी से किसी तरह की डिमांड नहीं की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही खुलासा होगा.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही