Search

 
 
 

मेदिनीनगर में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी

 
Medininagar : पलामू जिला के शहर थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए. घटना मुख्य बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाके जय भवानी संघ चौक के पास की है. शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला के रहने वाले मिथिलेश सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दो लाख रुपए निकाल कर जा रहे थे. 50 हजार रुपए उन्होंने शहर में सामान की खरीदारी पर खर्च कर दिया था. बाकी बचे डेढ़ लाख रुपए झोला में रखकर हाथ में लटकाए जा रहे थे. इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आये और चलती बाइक से झपट्टा मारकर झोला लेकर फरार हो गए. घटना डेढ़ बजे दोपहर की है. लूट का पूरा घटनाक्रम रिलेक्स इन होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और ममाले की छानबीन कर रही है. भुक्तभोगी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करा दिया है.

फुटेज और फोटो के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस वीडियो और फोटो निकाल कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है. दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. आशंका है कि बैंक से ही अपराधी मिथिलेश सिंह के पीछे पड़े होंगे. बाइक चलाने वाला अपराधी हेलमेट लगाए हुए था. जबकि पीछे बैठा अपराधी मास्क से चेहरा ढके हुये था. भुक्तभोगी मिथिलेश सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है. शादी में खर्च करने के लिए पैसे निकाले थे. लूट की इस घटना से शादी का बजट गड़बड़ा जाएगा. शादी का खर्च जुटाना अब मुश्किल होगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/pm-modi-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-35700-crore-in-dhanbad/">झारखंड

वासियों को पीएम की सौगात, सिंदरी में 35,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले-मोदी की गांरटी पूरी हुई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही