Search

 
 
 

आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने लगायी आग, सुरक्षा गार्ड के साथ की मारपीट

 
Ranchi : जिले के इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अपराधियों ने दो वाहनों में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि सिर्फ एक रोलर ही जल पाया.आग लगाने से पहले अपराधियों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए. आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी रांची गुमला मुख्य मार्ग (एनएच 23) के चौड़ीकरण निर्माण का कार्य कर रही है. सड़क चौड़ीकरण का काम पलमा से लेकर गुमला जिला मुख्यालय तक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/wrestlers-strike-ends-after-union-minister-anurag-thakurs-assurance-wfi-president-brij-bhushan-singh-will-step-down/">केंद्रीय

मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद रेसलर्स का धरना खत्म, WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पद से हटेंगे

अपराधियों ने गार्ड का छीना मोबाइल 

बताया जा रहा है कि वाहनों को विवेकानंद स्कूल के पास खड़ा किया गया था.दो अपराधी देर रात हथियार के दम पर गार्ड मोबाइल फोन छीन लिए. अपराधी ने उनके साथ मारपीट भी की. फिर अपने साथ लाए पेट्रोल को अपराधियों रोलर और कोपलेन पर छिड़ककर आग लगा दी. आग लगते ही रोड रोलर का टायर धू- धूकर जलने लगा. हालांकि पोपलेन में आग नहीं लग पाई. जिसके बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/demand-of-one-and-a-half-lakh-in-the-name-of-treatment-of-patient-in-rims-caught-broker/">रिम्स

में मरीज का इलाज कराने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, धराया दलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही