Search

 
 
 

धनबाद में अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह को मारी गोली, गंभीर

Dbanbad: धनबाद के शक्ति चौक के पास अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर फायरिंग की. अपराधियों की गोली से मनीष सिंह घायल हो गये. उनके सीने में गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Dhanbad :  जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र स्थित शक्ति चौक के पास अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर फायरिंग की. अपराधियों की तीन गोली  मनीष सिंह के सीने में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष सिंह अपने कार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे शक्ति चौक पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. ​

 

अपराधियों की तीन गोली लगने के बाद भी मनीष सिंह हिम्मत नहीं हारी और खुद कार ड्राइव करके एनएच-19 के रास्ते बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा तक पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिचितों को इस हमले की जानकारी दी.

 

​सूचना मिलते ही मनीष सिंह के दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अशर्फी अस्पताल ले गए,  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया.

 

इधर ​घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट  गई. पुलिस ने व्यवसायी की क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है, जिस पर गोलियों के स्पष्ट निशान मौजूद हैं.

 

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे आपसी रंजिश या कोयला कारोबार के वर्चस्व से जुड़ा विवाद मान रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके.

Uploaded Image

 

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही