Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मारी गोली, रुपये भरा बैग लेकर फरार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार दी और फिर रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गये. यह घटना राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित कमड़े में हुई है, जहां मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने कमड़े स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में लूट के दौरान एक कर्मचारी कृष्णा पंडित को गोली मार दी. कर्मचारी के पैर में गोली लगी है.  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी हुई है.

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार कमड़े स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधी एक कर्मचारी से रुपये भरा बैग छीनने का प्रयास किया. कर्मचारी द्वारा इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने कर्मचारी के पैर में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये. बैग में कितने रुपये थे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. कर्मचारी को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही