Search

 
 
 

छपरा : अपराधियों ने बैंककर्मी को मारी गोली, लूट कर भागे साढ़े 9 लाख रुपये

 

Chapra : बिहार के सारण जिले के दिघवारा में फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 9 लाख रूपये की लूट की है. अपराधियों ने बैककर्मी को गोली मारी है. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई है. बैंककर्मी को गोली मारने के बाद अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की. बैंककर्मी का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा हैं. जो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कैशियर का काम करता था.

स्टेट बैंक में कैश जमा करने जा रहा था बैंककर्मी


बताया जा रहा है कि राहुल कुमार पटना के भूतनाथ रोड के रहने वाले है . वो भारतीय स्टेट बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे. तभी घात लगाये बैठे अपराधियों ने बीच रास्ते में उन्हे रोका और गोली मारकर कैश छीन कर फरार हो गये. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. लॉकडाउन होने के बावजूद अपराधी अपराध की घटना को लगातार अंजाम दे रहे है.

पिछले 3 दिनों में 4 लोगों की हत्या की गई है


बता दें कि छपरा में पिछले 3 दिनों में 4 लोगों की हत्या कर दी गई है. जिसमें कई लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है. जिसमें एक सीएसपी से 2 लाख कैश की लूट की घटना भी शामिल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही