Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूली में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

Dhanbad : भूली थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बुलंद है. घर के दरवाजे के पास बैठी महिला को बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी और फरार हो गए. भूली थाना क्षेत्र ए ब्लॉक क्वार्टन नंबर 317 की घटना है. सूत्रों के अनुसार महिला घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है रिटायर पोस्टमास्टर उदय प्रताप सिंह की पत्नी है, जिन्हें गोली लगी है. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-sent-to-judicial-custody/">मॉडल

लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही