Search

 
 
 

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

 
Jamshedpur/Adityapur : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में रविवार रात बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती की है, जहां पैदल आए एक बदमाश ने स्थानीय निवासी मो फिरोज (27) को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. इधर, घटना के बाद परिजन फिरोज को लेकर टीएमएच पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिरोज इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. मृतक के ममेरे भाई आबिद ने बताया कि फिरोज घर से निकल रहा था तभी पीछे से एक युवक आया और फिरोज को गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pickup-van-rammed-behind-teller-three-injured/">बहरागोड़ा

: पिकअप वैन ने टेलर के पीछे मारा धक्का, तीन जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही