Search

 
 
 

गिरिडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जिले में बुधवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बिरनी थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली के साथ हुई.
 

Giridih : जिले में बुधवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बिरनी थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली के साथ हुई.

 

मिली जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ और बरमसिया के बीच जंगल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने नंदकिशोर माली को निशाना बनाते हुए गोली चला दी.

 

गोली उनकी कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी.

 

घायल युवक को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही