Search

 
 
 

रांची में अपराधियों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली

 
Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर से अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. मंगलवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड हाईकोर्ट के वकील बबन प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल वकील मूल रूप से रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अधिवक्ता हाईकोर्ट से अपना घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. अधिवक्ता को पीठ में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिवक्ता को किस वजह से गोली मारी गई है अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israels-ground-military-action-against-hezbollah-begins-us-gives-support/">इजरायल

की हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने दिया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही