Search

 
 
 

हजारीबाग: अपराधियों ने नर्सिंग होम संचालक को मारी गोली, मौत

 
Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड़ा नंदगांव निवासी परशुराम प्रसाद उर्फ पीआर प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक परशुराम विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाते थे. वह वापस हजारीबाग आ रहे थे. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने पीछा करते हुए शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास सिर में गोली मारकर घायल कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि पूर्व में भी अपराधियों ने डॉक्टर परशुराम को विष्णुगढ़ के आसपास गोली मारकर घायल कर दिया था. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही