Search

 
 
 

रांची में अपराधी बेलगाम: इटकी में तीन लोगों को मारी गोली

 
Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव में गुरुवार की देर शाम तीन लोगों को गोली मार दी है. जानकारी के अनुसार, दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश नाम नामक युवकों को अपराधियों ने सरेशाम गोली मारी है. बताया जा रहा है कि तीनों जमीन कारोबारी हैं. तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-in-charge-avinash-pandey-reprimanded-los-in-charge-and-coordinators/">झारखंड

कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने लोस प्रभारी व संयोजकों को लगायी फटकार

तीन बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

इटकी के गड़गांव के रहने वाले दीपक और भोमा सिंह इटकी के भंडरा निवासी नरेश के साथ गड़गांव चौक के पास गुरुवार की शाम एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधी मौके पर पहुंचे और दीपक, भोमा और नरेश को निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने छह राउंड से ज्यादा फायरिंग की, जिसमें दीपक को पेट के पास, भोमा को कान के पास और नरेश को पेट में गोली लगी है. फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों को अपनी और आते देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. लोगों ने अपराधियों को कुछ दूर दौड़ाया लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए. इसे भी पढ़ें- स्कॉर्पियो">https://lagatar.in/two-youths-injured-in-scorpio-overturning-many-news-from-koderma-including-one-referred-to-rims/">स्कॉर्पियो

पलटने दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर समेत कोडरमा की कई खबरें

तीनों घायल निजी अस्पताल में भर्ती

मामले की जानकारी मिलते ही बेड़ो डीएसपी रजत बाखला, इटकी थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, हालांकि उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आनन फानन में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है.जिस तरह से अपराधियों ने सरेशाम तीन युवकों को गोली मारी और फिर आसानी से फरार भी हो गए. यह राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. एक तरफ जहां पुलिस यह दावा कर रही है कि दुर्गा पूजा में हर तरफ सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं, लेकिन एक साथ तीन युवकों को गोली मारे जाने के बाद पुलिस का दावा खोखला साबित हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही