Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

 
Muzaffarpur: अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट से उत्तर स्थित माई स्थान के समीप की है. जहां अपराधियों ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय पुष्कर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने पुष्कर पर माई स्थान के समीप गोलियों की बौछार कर दी. जिसमें कई गोली पुष्कर को लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. वहीं एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन भी पहुंचे और जांच में जुट गए. एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि साहेबगंज में अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है. उधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही