Search

 
 
 

बेगूसराय में अपराधी बेलगाम, उप मुखिया को गोलियों से भूना, मौत

 
Begusarai :  बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ अपराधी लगातार हत्या के वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र स्थित रुदौली पंचायत के भरौल गांव का है. जहां अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी. 10 की संख्या में आये अपराधियों ने अजय पासवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर हडकंप मच गया. लोग डर से इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद भरौल गांव के लोग डरे सहमे है. परिजनों का आरोप है कि मनजीत कुमार ने पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पासवान की हत्या कर दी. मनजीत कुमार जिस हत्याकांड में अभियुक्त है, उसमें अजय पासवान गवाह थे. वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ और हत्या की वारदात को अंजाम दिया. (पढ़ें, शिवराज">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-kamal-nath-said-shivraj-singh-chouhans-government-is-50-percent-commission-government-fir/">शिवराज

सिंह चौहान की सरकार को 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार कहा, तो प्रियंका गांधी, कमलनाथ पर FIR)

सहयोगियों के साथ बाहर घूम रहे थे अजय पासवान

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय पासवान घर से निकल कर अपने सहयोगियों के साथ बाहर घूम रहे थे. इसी दौरान हथियार से लैस करीब 10 की संख्या में अपराधी आये और अजय पासवान को पकड़ लिया. अपराधियों ने उप मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें से दो गोलियां अजय पासवान को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अजय पासवान को बछवाड़ा पीएचसी ले गये. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाने से पहले से अजय पासवान ने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : टेंडर">https://lagatar.in/tender-done-rice-not-found/">टेंडर

हुआ, पर चावल नहीं मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही