Search

 
 
 

आर्किड हॉस्पिटल में रविवार को क्रिटीकोन, आईसीयू की चिकित्सा प्रणाली पर होगी चर्चा

 
Ranchi : बदलते समय के साथ चिकित्सा विज्ञान में बड़ा बदलाव हुआ है. क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज अत्याधुनिक तकनीक से लैस मेडिकल उपकरणों से किया जा रहा है. शहर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुमार आर्किड हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है. यह जानकारी अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद चेयरमौन डॉ एससी जैन ने दी. कहा कि यहां सशक्त क्रिटिकल केयर टीम द्वारा मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से जूझते मरीजों का भी चिकित्सक इलाज करते है. ऑर्किड अस्पताल अपनी स्थापना के समय से ही उच्च गुणवत्ता युक्त क्रिटिकल केयर चिकित्सा झारखंड वासियों को मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सकों संग होगा विमर्श

ऑर्किड मेडिकल सेंटर के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के डॉ. सौरभ कुमार के संरक्षण में एनुअल क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस "क्रिटीकोन" का आयोजन रविवार को किया जाएगा. आईसीयू चिकित्सा में हो रहे विकास को लेकर कॉन्फ्रेंस में चर्चा होगी. भविष्य में इस क्षेत्र को और प्रगतिशील करने पर भी चर्चा होगी. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्रिटिकल केयर को आगे बढ़ाना है. इंटेंसिव केयर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सकों के साथ विचार- विमर्श किया जाएगा.

कॉन्फ्रेंस में ये चिकित्सक होंगे शामिल

थर्ड एनुअल क्रिटिकल कॉन्फ्रेंस में कोलकाता के सर्वश्रेष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. ललित कपूर एवं निम्हांस के डॉ. धवल गुप्ता क्रिटिकल केयर के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकश डालेंगे. मौके पर अस्पताल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ पीके गुप्ता, कार्डियक सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह भोसले, क्रिटिकल केयर के हेड डॉ. सौरभ कुमार और न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें – अविनाश">https://lagatar.in/avinash-pandey-should-tell-what-was-the-agreement-with-congress-ministers-deepak-prakash/">अविनाश

पांडेय बताएं कांग्रेस के मंत्रियों के साथ क्या समझौता हुआ- दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही