Search

 
 
 

पलामू : दुकान से प्रिंटर लेकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

 
Medininagar: हुसैनाबाद के मोहम्मदगंज में गुरुवार को दुकान से दिनदहाड़े प्रिंटर उठा कर भाग रहा एक अपराधी पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत मोहमदगंज रेलवे स्टेशन रोड में बाइक से पहुंचा दो अपराधी मुन्ना स्टेशनरी प्रतिष्ठान दुकान से प्रिंटर उठा कर भागने लगा. इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया. जबकि दूसरा अपराधी बाइक से भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि बाइक पर दो लोग आए. एक ने गाड़ी स्टार्ट कर रखा था. दूसरा प्रिंटर को उठा कर बाइक पर बैठ रहा था. इतने में ग्रामीणों की नजर चोरों पर पड़ी. पूछने पर उसने बताया कि प्रिंटर बनवाकर ले जा रहे हैं. इस बीच दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ. पकड़े गए एक चोर को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार चोर ने अपना नाम कल्लू पासवान हुसैनाबाद थाना अंतर्गत अलीनगर बताया. साथ ही बाइक से भागे अपराधी का नाम श्रीराम पासवान हुसैनाबाद थाना के तकियापर गांव का रहने वाला बताया. दोनों पेशेवर अपराधी हैं. दोनों रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते हैं. प्रतिष्ठान मालिक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं घटना स्थल से फरार एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है.
इसे भी पढ़ें - जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-8th-accused-of-chirudih-mass-murder-sentenced-to-life-imprisonment/">जामताड़ा

: चिरुडीह सामूहिक हत्याकांड के 8वें आरोपी को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही