Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राजद का वार जारी है. तेजस्वी यादव ने इस यात्रा पर तंज कसते हुे कहा कि सीएम नीतीश कुमार की अलट पलट वाली छवि को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस पर जेडीयू नेता सह प्रवक्ता अरविन्द निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के लिए को राज्य के सरकारी पैसे का सदुपयोग करते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने ऊपर हुए केस मुकदमे के लिए मुचलका भरने के लिए अपने निजी पैसा का इस्तेमाल करते हैं. तेजस्वी यादव अपने पिता से सीख लें और अपने पिता से जो उनको विरासत मिली है उसको बचाएं. केस मुकदमे में पैसा खर्च न करें.
राजा के NDA नेता Bad Elements हैं वाले बयान पर लोस में बवाल, माफी की मांग [wpse_comments_template]
जनता ने एनडीए को सत्तासीन किया हैः मंत्री जनक राम
तेजस्वी यादव के आरोप पर बीजेपी नेता और मंत्री जनक राम ने कहा कि तेजस्वी यादव को समझना चाहिए कि वह सरकार के अंग रह चुके हैं और आज प्रतिपक्ष के नेता हैं. इसी बिहार ने उनके माता-पिता को सत्तासीन किया था और आज जनता ने एनडीए को सत्तासीन किया है. महिलाओं और कमजोर वर्ग के लिए जो काम नीतीश कुमार ने आज कर दिया वो कोई नहीं कर सकता. आज व्यवस्था देकर आम लोगों से मिलने का प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं, जो राशि इस यात्रा के लिए तय की गई वह तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासनकाल का बजट भी नहीं होता था. तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द रहने वाले बिहार के विकास के बारे में उन्हें नहीं बता पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - ए">https://lagatar.in/uproar-in-lok-sabha-over-a-rajas-statement-that-nda-leaders-are-bad-elements-demand-for-apology/">एराजा के NDA नेता Bad Elements हैं वाले बयान पर लोस में बवाल, माफी की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment