Sitamadhi : बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बथनाहा थाना क्षेत्र के दिघी गांव में लीची तोड़ने गये दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें से एक 13 वर्षीय बच्चे दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे बच्चे गुड्डू कुमार की हालत गंभीर है. इतना ही नहीं बेरहमों ने दोनों बच्चों को गांव के बधार में फेंक दिया. रातभर दोनों बच्चे वहीं पड़े रहे. एक बच्चे की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. लेकिन दूसरा बच्चा रातभर दर्द से तड़पता रहा. (पढ़ें, भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-accused-of-raping-woman-in-the-name-of-filing-dismissal-on-co-arrested/">भागलपुर
: सीओ पर दाखिल खारिज कराने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार)
न्यू गिनी में बोले पीएम मोदी, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र, पूरी दुनिया हमारे लिए एक परिवार [wpse_comments_template]
: सीओ पर दाखिल खारिज कराने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार)
बिहार: सीतामढ़ी के बथनाहा क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
SP मनोज तिवारी ने बताया "लीची तोड़ने के क्रम में बच्चे के साथ मारपीट करने एंव डूबाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"(21.05) pic.twitter.com/aFnNNNT3c2">https://t.co/aFnNNNT3c2">pic.twitter.com/aFnNNNT3c2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May">https://twitter.com/AHindinews/status/1660442222901469185?ref_src=twsrc%5Etfw">May
22, 2023
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई - एसपी मनोज तिवारी
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि लीची तोड़ने के क्रम में बच्चे के साथ मारपीट करने और डूबाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे अपने अन्य पांच साथियों के साथ गांव के पास लीची बगीचे में पेड़ पर चढ़कर लीची तोड़ रहे थे. इसी दौरान बगीचे का मालिक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया. उनको देखकर अन्य बच्चे भाग गये. लेकिन दीपक और गुड्डू पकड़ा गये. इसके बाद आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई की. फिर दोनों को बधार में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें : पापुआ">https://lagatar.in/pm-in-papua-new-guinea-said-one-family-one-future-is-our-mantra-the-whole-world-is-one-family-for-us/">पापुआन्यू गिनी में बोले पीएम मोदी, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र, पूरी दुनिया हमारे लिए एक परिवार [wpse_comments_template]
Leave a Comment