Search

अजयनाथ शाहदेव के नामांकन सभा में जुटी भीड़, बोले- एक मौका दें, बदलेगी हटिया की सूरत

Ranchi : कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने गुरुवार को हटिया विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने एचईसी स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आशीर्वाद सह नामांकन सभा किया, जिसमें काफी संख्या में लोग जुटे. सभा को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, दयामनी बारला, पद्मश्री मधु मंसुरी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद, झामुमो नेत्री सुशीला एक्का, सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया. कांग्रेस नेता संजय पांडे ने मंच का संचालन किया. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा जब आती है, बाहरी-भीतरी का खेल करती है लेकिन कांग्रेस मोहब्बत की बात करती है. इसलिए अपने वोट के चोट से हटिया में बदलाव लाइए और अजयनाथ शाहदेव को भारी मतों से जिताइए. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड के विकास का करोड़ों रुपए केंद्र सरकार दबाकर बैठा है. भाजपा नहीं चाहती कि झारखंड का विकास हो. झारखंड का विकास सही मायने में इंडिया गठबंधन की सरकार ही कर सकती है. अजयनाथ शाहदेव एक ऊर्जावान नेता हैं, ऐसे लोगों को जब आप चुनकर विधायक बनाएंगे तो सिर्फ हटिया का चहुंमुखी विकास होगा. पिछली बार हम हटिया में थोड़े से वोट से चूक गये थे, इस बार अपना वोट से बंटने न दें और अजयनाथ शाहदेव को भारी मतों से जिताएं. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sarkar-gave-respect-to-women/">हेमंत

सरकार ने महिलाओं को सम्मान दियाः बैद्यनाथ राम

आपसबों के जुटने से बढ़ गया है मनोबल - अजयनाथ

कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि इतनी भारी संख्या में आप लोग मेरे सभा में जुटे और मेरे मनोबल को दोगुना कर दिया है. ये आशीर्वाद और स्नेह आप बनाकर रखिए और चुनाव में भारी मतों से जिताकर हटिया में परिवर्तन लाइए. मैं आपके बेटे, भाई, सहयोगी के रूप कार्य कर हटिया में विकास का नया इतिहास बनाऊंगा. मेरा संकल्प है कि मैं आपको एक विकसित और बेहतर हटिया बनाकर दूंगा. स्कूल, अस्पताल और रोजगार के क्षेत्र में हटिया पूरे झारखंड में एक आदर्श विधानसभा होगा. https://lagatar.in/crowd-gathered-at-the-nomination-of-ajaynath-shahdev-said-give-one-chance-the-face-of-hatiya-will-change/ajay1/"

rel="attachment wp-att-968900">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/ajay1.jpg"

alt="fgdfgb" width="600" height="400" /> पैसे के अभाव में किसी गरीब के बच्चे की पढ़ाई नहीं रूकेगी. खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाकर दूंगा. हटिया में एक बढ़िया सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाना मेरा लक्ष्य है, जहां सभी का मुफ्त और बेहतर इलाज होगा. कहा कि एक मौका मुझे आप जरूर दीजिए. हेमंत सोरेन सरकार ने विकास के काफी काम किए हैं. सभी का बिजली बिल माफ हुआ, माताओं बहनों को सम्मान मिला. किसानों का कर्ज माफ हुआ, इससे पहले किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया था. इसलिए फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने और हटिया में परिवर्तन के लिए वोट कीजिए.

ये सभी रहे मौजूद

सभा को यशस्विनी सहाय,मंजुर अहमद अंसारी,रौशन लाल भाटिया, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की, जेएमएम नेता महावीर विश्वकर्मा,राजद जिलाध्यक्ष धमेंद्र महतो,हाजी मंसूर, सुरेश गोप,अजीत उरांव, पृथ्वी शाहदेव,अमर उरांव,बिनोद तिर्की,राखी देवी, कुशल उरांव,सहाबीर लोहरा,झरिया उरांव, सबिता कुजुर, पुष्पा तिर्की सहित अनेक कांग्रेस, जेएमएम, राजद नेताओं ने संबोधित किया. नामांकन दाखिल करने से पूर्व अजयनाथ शाहदेव अपने समर्थकों संग आनंदमयी आश्रम, रिसालदार बाबा मजार,हिनू मंदिर में मत्था टेकते हुए बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुड़मा स्थित जतरा खुंटा शक्ति स्थल पहुंचकर पूजन किया. फिर रातु गढ़ में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर समाहरणालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-range-commissioner-and-dig-held-interstate-meeting-regarding-assembly-elections/">रांची

रेंज कमिश्नर और DIG ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया इंटरस्टेट मीटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp