Search

 
 
 

बोकारो: बगियारी में जयराम की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़

 
Bokaro: कसमार प्रखंड के बगियारी में स्थित मां मंगल चंडी मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्ति मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया. जयराम ने लोगों से गोमिया विधानसभा की पार्टी प्रत्याशी पूजा को कैंची छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमने आपकी एक बेटी को उम्मीदवार बनाया है. उनके सम्मान पर ठेस न पहुंचे. इसलिए इन्हें विजय बनाना जरूरी है. जयराम ने कहा कि यह केवल पूजा तक की बात नहीं है. आज अगर पूजा जीत कर सदन में विधायक बन कर जाती है तो आने वाले दिनों में दूसरी लड़कियों में भी इस बात को हिम्मत बढ़ेगा कि वह भी विधायक बन सकती है. जयराम ने कहा कि उनके गले में समस्या है. डॉक्टर ने भाषण देने को मना किया है, लेकिन मैंने साफ तौर पर कर दिया है कि 20 तारीख तक मैं किसी की बात नहीं सुनूंगा. झारखंड की दशा और दिशा को ठीक करने के लिए वोट जरूरी है. सभा को संबोधित करते हुए जयराम ने झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिता के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन समाज के तौर पर उनके सुख-दुख में साथ हैं. कार्यक्रम को पार्टी प्रत्याशी पूजा महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, भुनेश्वर महतो, प्रशांत महतो, सुखदेव महतो, राजेश मुंडा, मुकेश महतो, सुजीत महतो, लक्ष्मण महतो, भरत महतो, राजकिशोर महतो, संतोष महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-transport-minister-gehlots-resignation-kejriwals-criticism-over-sheeshmahal-corruption-cleaning-of-yamuna/">दिल्ली

: परिवहन मंत्री गहलोत का इस्तीफा, शीशमहल, भ्रष्टाचार, यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही