Search

 
 
 

पलामू: मुमताज खान की रैली में उमड़ा जनसैलाब

 
Medininagar: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पांकी के भावी विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान की नामांकन रैली में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. वहीं वाहनों के काफिला से पूरा रोड जाम रहा. आजाद समाज पार्टी के पांकी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान की नामांकन रैली के साथ विशाल जनसभा का आयोजन पांकी के सगालीम में किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए मुमताज अहमद खान ने कहा कि गांव समाज की बेहतर विकास तभी संभव है, जब लोग जात-पात के बंधन को तोड़कर और दलगत की भावना को परित्याग कर एक स्वतंत्र निष्पक्ष उम्मीदवार को चयन करेंगे, तभी सही मायने में विकास होगा.

लोगों को विकास के नाम पर धोखा मिलाः खान

खान ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास के नाम पर धोखा दिया गया है. भाजपा विधायक ने झूठ बोलकर जनता से वोट लिया. पांकी के मुस्लिम समाज ने भी भाजपा को वोट दिया था, लेकिन विधायक बनने के साथ में उन्होंने मुस्लिम समाज को प्रताड़ित करने का काम किया. पांकी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई संबंधित कोई काम नहीं हुआ. मौके पर नागमणि रजक, रामकुमार रवि, गुल खान, गप्पू बाबू, प्रद्युम्न सिंह, आजाद समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष सुनील उरांव, सुहैल खान, सीताराम दास, उपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही