Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छठ बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य गुरुवार को

  Ranchi :  महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य गुरुवार को  दिया जायेगा.  खरना आज यानी 6 नवंबर (बुधवार) को है.  छठ महापर्व पर फलों का बेहद खास महत्व होता है. इसे लेकर राजधानी में छठ बाजार सज गये हैं. रांची के जिला स्कूल मैदान में मंगलवार से ही बाजार सज गया है. बाजार में कांके, मांडर, रातू, ओरमांझी, डोरंडा, पुंदाग, धुर्वा,  डीपाटोली, रांची, मोरहाबादी, नामकुम, लोवाडीह, डोरंडा आदि क्षेत्र के 300 लोगों ने दुकान लगायी है.  आज बुधवार को सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/b555.jpg"

alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/b333.jpg"

alt="छठ बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य गुरुवार को" width="600" height="400" />

छठ बाजार इन इलाकों में सजा

राजधानी के मेन रोड स्थित डेली मार्केट,  हरमू बाजार,  डोरंडा बाजार,  मोरहाबादी,  बरियातू,  कडरू, चुटिया,  हटिया,  धुर्वा, पंडरा,  लालपुर,  कांटाटोली,  अरगोड़ा,  कोकर,  धुर्वा आदि में भी छठ बाजार बाजार सजे हैं. खरीदारी के अंतिम दिन होने की वजह से आज शहर में खरीदारों की भीड़ लगी रही. मेन रोड, रातू रोड, डोरंडा, कचहरी रोड, हरमू रोड आदि क्षेत्रों में लोग केला कांदी, सेब की पेटी, संतरे की पेटी, फलों का टोकरा सहित अन्य पूजन सामग्री ले जाते नजर आ रहे थे.

  खरीदारों की भीड़ लगी रही, अच्छी बिक्री हुई  

फल दुकानदार गुड्डू  पप्पु ने कहा कि आज छठ बाजार की रौनक ही अलग है, खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ती देख दिल खुशी से झूम रहा है. अब हमारे सारे फल बिक जायेंगे. आज कारोबार अच्छा हो रहा है. मो इम्तियाज ने कहा कि कल तक तो बहुत मायूस थे, आज ऊपर वाले के करम से कारोबार अच्छा हुआ है. लगाई गयी पूंजी आज की बिक्री में निकल आयी है, कल भी बाजार लगेगा, कल से होने वाली बिक्री मुनाफे के रूप में आयेगी. छठ के फल               दर प्रति किलो पानीफल                  80 रु शरीफा                    100 रु आंवला                   100 रु शकरकंद                 80 रु पनौरा                    400 रु कबरंगा                   300 रु मूली                     80-100 रु डांभा                    100 रु जोड़ा नारियल सूखा            70-80 रु जोड़ा गाजर                    100 रु हल्दी कच्चा               50 रु मूंगफली                    100 रु सेब                      100-150 रु सेब पेटी                  500-850 रु संतरा                        60 रु संतरा पेटी                250-400 रु अन्नानास                 70 रु पीस केला दर्जन                60 रु केला कांदी                500-800 रु गन्ना                    40-60 रु पीस

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही