Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गजानन माता मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisement
Advertisement
Haidernagar (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल में राज्य की सीमा पर स्थित गजानन माता मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन झारखंड व बिहार के कई भाग के लोग पहुंचे और पूजा- अर्चना की. इस मौके पर श्रद्धालु शक्ति पीठ गजानन माता मंदिर में मन्नत पूर्ण होने के बाद लोग मिट्टी के बर्तन में प्रसाद बनाकर चढ़ाते हैं. इसे भी पढ़ें – मेदिनीनगर:">https://lagatar.in/medininagar-municipal-corporation-issued-notice-for-dues/">मेदिनीनगर:

नगर निगम ने बकाया राशि के लिए जारी किया नोटिस

यह मंदिर पूर्व में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के अधीन था

यह मंदिर पूर्व में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के अधीन था, किंतु राज्य बंटवारे के बाद वह बिहार के नबीनगर प्रखंड में विराजमान है. मंदिर परिसर की देखरेख आज भी बिहार व झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होता है. मंदिर का बंटवारा कररबार नदी से हुआ है, जिस कारण वह बिहार में चला गया. मंदिर परिसर की व्य़वस्था व्यवस्थापक पोल्डीह पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह सहित पोल्डीह गांव के दर्जनों कार्यकर्ताओं की देखरेख में होती है. कई भक्त द्वारा सहयोग देकर विशाल धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है. महंत श्री श्री 108 श्री अवध बिहारी दास जी महाराज की देखरेख में मंदिर का काम होता रहा है. संचालक सचिव सिद्देश्वर विद्यार्थी, अरूण कुमार सिंह, अरूण मेहता, मिथलेश चंद्रवंशी, कर्मदेव रजवार, पूजारी जगरनाथ मिश्रा, अयोध्या पांडेय, विनोद ठाकुर सहित कई लोग मंदिर के सभी कार्य को संपन्न कराने में लगे हैं. इसे भी पढ़ें – हैदरनगर">https://lagatar.in/brahma-kumari-divine-knowledge-camp-program-concluded-in-hydernagar/">हैदरनगर

में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय ज्ञान शिविर कार्यक्रम संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही