Search

 
 
 

लोहरदगा: चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Lohardaga: पवित्र सावन माह के चौथे सोमवारी को लेकर ऐतिहासिक व प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम, चट्टी स्थित महादानी शिव मंदिर, कसपुर के कारू मठ, बेल डीपा, ओखर डीपा, नकटी महादेव, देशवाली सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया. इस अवसर पर लोगों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. अखिलेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतार ही शिव के साधकों की भारी भीड़ को दर्शा रही थी. श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही उमड़ने लगी. मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ से पूरा मंदिर भरा दिखाई दिया.
श्रावण मास के चौथे सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ स्थानीय शिवालयों में देखी गई. शिवभक्त ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए हाथ में जल, बेलपत्र, फूल व दूध लेकर भगवान शिव को अर्पित करने को ले लालायित नजर आए. शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिव अराधना करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया. चहुंओर सुबह से ही गेरुआ वस्त्र पहने श्रद्धालु व भक्त बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नम: शिवाय, बोलो बम, हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए स्थानीय शिवालयों में जाते नजर आए. अखिलेश्वर धाम में पुजारी भजन पंडा द्वारा मंदिर को फूलों से साज-सजावट व भगवान शिव के प्रार्थना गीत-संगीत की व्यवस्था की गई थी. भक्तिमय गीतों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया था.
इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/if-demand-for-jpc-probe-into-adani-case-not-met-will-protest-nationwide-congress/">अदानी

मामले में जेपीसी से जांच की मांग पूरी नहीं हुई,  तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, माधवी बुच इस्तीफा दें : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही