Search

 
 
 

बिगहा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
वृंदावन के युवा कथाकार पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती का प्रवचन शुरू जीवन में जब कष्ट आता है, तो लोग मजबूत बनते हैं : वेदांती Chouparan : चौपारण के राजागढ बिगहा में स्थापित हनुमत, गढ़काली और शिव मंदिर, गढ़वाल बाबा के पवित्र स्थल पर हनुमत सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं फलाहारी बाबा मूर्ति प्रतिष्ठापन सह चतुर्थ वार्षिक महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. महायज्ञ के पहले दिन प्रवचन मंच पर वृंदावन के युवा कथाकार पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने अपनी वाकशैली से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके पूर्व हनुमत सेवा संस्थान के संचालक आनंद चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, रामचंद्र सिंह, बदरी सिंह, विजय साहू, सुमन सिंह आदि ने संयुक्त रूप से प्रवचनकर्ता का स्वागत किया. प्रवचन मंच का उद्घाटन तथा पूजा मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, रामचंद्र सिंह, बदरी सिंह, कामदेव प्रजापति, कुमार राहुल,रंजीत केशरी, सुमन सिंह, पवन सिंह आदि ने किया. इसे भी पढ़ें:2">https://lagatar.in/g-20-meeting-in-ranchi-on-march-2-delegates-start-arriving/">2

मार्च को रांची में जी-20 की बैठक, डेलीगेट्स का आना शुरू

राम कथा श्रवण मात्र से ही संकट मिट जाता है- वेदांती

पहले दिन युवा कथाका पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने श्री राम कथा की शुरुआत तथा तुलसीदास महाराज के बारे विस्तार से जानकारी दी. बताया कि भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान थे. हनुमान के सबसे बड़े भक्त तुलसीदास थे. बताया कि तुलसीदास का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायी है. उनके जीवन में कई संकट आए, परंतु उन्होंने अपना कर्म नहीं छोडा. अनेक श्लोकों का वर्णन कर भगवान श्री राम, हनुमान तथा तुलसीदास के प्रकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए. फल की चिंता नहीं करनी चाहिए. अगर जीवन में बड़ा संकट आता है, तो भगवान के नाम का संकीर्तन करें, संकट भाग जाएगा. अगर जीवन में संकट आता है, तो आपको मजबूती मिलेगी. भगवान जिसको बहुत आगे ले जाना चाहता है, उसके जीवन में कष्ट आता ही है. उन्होंने कहा कि श्री राम कथा श्रवण मात्र से ही संकट मिटता है. अगर आपके जीवन में कथा श्रवण का अवसर आए, तो समझिए आप पर प्रभु कृपा बरसने वाली है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mou-signed-between-bit-sindri-and-texim-iit-ism/">धनबाद:

बीआईटी सिंदरी व टेक्सिम आईआईटी आईएसएम के बीच हुआ एमओयू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyyy-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

देश-विदेश में प्रवचनकर्ता के रूप में विख्यात हैं वेदांती महाराज

देश के प्रख्यात कथाकार पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज देश-विदेश में प्रवचनकर्ता के लिए जाते हैं. युवा कथाकार ने इसके पूर्व दो बार झारखंड की धरती पर कथा वाचन के लिए कदम रखा. झारखंड में यह उनका तीसरा कार्यक्रम है. वे श्री रामानुजाचार्य संप्रदाय से जुड़े हैं तथा 2015 से मुख्यधारा में आकर प्रवचन कार्य कर रहे हैं. बचपन से ही शिक्षा-दीक्षा में दक्ष और आरंभ से ही मेधावी रहे. वृंदावन में इनका श्री राधाकृष्ण रघुनाथ जी का आश्रम है. उनके प्रवचन का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण हो रहा है. इनके दो लाख चौबीस हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं. सीधा प्रसारण में देश भर के उनके भक्त जुट रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही