Search

 
 
 

गढ़वा: अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Garhwa: सावन माह की अंतिम सोमवारी को जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही. अहले सुबह से ही हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे गूंजते रहे. साथ ही चौक-चौराहों और मंदिरों में शिव भजन से वातावरण भक्तिमय रहा. श्रद्धालुओं ने विभिन्न जलाशयों और नदियों से कलश में जलभर भगवान शिव का जयघोष करते हुए मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया. जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में स्थापित शिवालयों और मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी के शिवभक्त भी जलाभिषेक करने बड़ी संख्या में पहुंचे. उधर मंदिर प्रबंधन ने भी भक्तों की सुविधा के लिए बेलपत्र, फूल की भी व्यवस्था की गई थी.

शिवालयों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही

जिला मुख्यालय में गढ़देवी मंदिर, करमडीह स्थित जुड़वनिया शिव मंदिर, शिव ढोंढ़ा मंदिर, भवनाथपुर में शिव पहाड़ी गुफा मंदिर, बाबा खोन्हर नाथ मंदिर के अलावा नगर ऊंटारी में राजा पहाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे. सुदूरवर्ती बड़गड़ प्रखंड में भी सोमवारी पर शिवालयों में पूजा अर्चना की गई. वहीं डंडई प्रखंड मुख्यालय सहित गांवों में भी वातावरण शिवमय रहा. शिवालयों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही. प्रखंड के ख्यातिप्राप्त शिवालय लवाही गांव स्थित मंगरदह महादेव पर दूर दराज गांवों से भी भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे थे. प्रखंड के छोटे बड़े सभी शिवालयों पर भक्तों की जलाभिषेक के लिए भीड़ रही. उनमें सबसे ज्यादा भीड़ लवाही गांव स्थित मंगरदह महादेव पर जलाभिषेक को लेकर थी.

गोदरमाना में भी भक्तों ने किया जलाभिषेक

छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित रंका प्रखंड के गोदरमाना में भी भक्तों में जलाभिषेक को लेकर उत्साह देखा गया. उधर कांडी प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य शिवालयों में भी सावन महीने की अंतिम सोमवारी को भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी. सबसे अधिक भीड़ सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पर रही. वहां पर सुबह सेही भक्तों की भीड़ आती रही. चार पहिया व दोपहिया वाहनों में भर भर कर पूजा के लिए भक्त सतबहिनी पहुंचे. बहुत से लोग झरना में स्नान करनेके बाद शिवमंदिर के साथ अन्य आठ मंदिरों भगवती, लक्ष्मी, काली, गणेश, सूर्य, भैरव व महावीर मंदिर मेंपूजा अर्चना की. पुजारी आदित्य पाठक व एक अन्य पुजारी नेपूजा अर्चना संपन्नन कराया. वहीं प्रखंड के कांडी, गरदाहा, भिलमा, चोका, खरौंधा, सुंडीपुर, लमारी सहित अन्य गांवों में भी अंतिम सोमवारी पर लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही