Search

 
 
 

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना के साथ नववर्ष की शुरुआत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : शहरवासियों ने सोमवार को नूतन वर्ष-2024 की शुरुआत इबादत, अरदास, प्रार्थना और पूजा के साथ की. सनातन धर्मावलंबियों ने मंदिर, मुसलमानों ने मस्जिद, ईसाइयों ने चर्च और सिखों ने गुरुद्वारे में माथा टेक कर नए साल की मंगल कामना की. शहर के धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भीड़ रही. शहर के मंदिरों में नववर्ष पर पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. खासकर टिनप्लेट कालीबाड़ी, पारडीह काली मंदिर, साकची मनोकामना मंदिर, साकची शीतला मंदिर, बेल्डीह कालीबाड़ी, कदमा रंकणी मंदिर, जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर व टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर में भक्तों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली. बिष्टुपुर राम मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे. सभी मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं से लोगों ने नववर्ष में आशीर्वाद मांगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-three-liquor-shops-thieves-took-away-expensive-liquor-along-with-cash/">जमशेदपुर

: तीन शराब दुकानों में चोरी, नकद समेत महंगी शराब ले उड़े चोर

गिरजाघर रहे गुलजार

संत जोसेफ महागिरजा गोलमुरी, संत मेरीज चर्च बिष्टुपुर, बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च, संत जॉर्ज चर्च नार्दन टाउन, इमानुएल बैपटिस्ट चर्च, सीतारामडेरा जीईएल चर्च, टेल्को लुपिटा चर्च, परसुडीह संत रोबर्ट चर्च, जीईएल चर्च, मानगो संत मार्क चर्च, संत एंथोनी चर्च, सोनारी जीईएल चर्च आदि में भी नए साल को लेकर विशेष प्रार्थना सभा हुई. सिख समुदाय ने अपने संबंधित गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर गुरु के चरणों में माथा टेका और मुसलमानों ने नमाज अदा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही