Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम जन औषधि केंद्र में दवाओं का स्टॉक आते ही बढ़ी मरीजों की भीड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रिम्स में मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी गेट के पास पीएम जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इसके संचालन की जिम्मेवारी विंध्या मेडिको को दी गई है. हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एमआरपी से 7% सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है. लिहाजा केंद्र पर दवा का स्टॉक आते ही मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है. दवा की खरीदारी में आपाधापी हो रही हैं. महिला एवं पुरुषों की कई कतारें लग रही हैं.0 स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को दवा की खरीदारी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

दुकान आवंटन के लिए पांच बार कर चुके हैं पत्राचार

जन औषधि केंद्र पर मरीजों की बढ़ती भीड़ को लेकर विंध्या मेडिको के संचालक बिनोद कुमार ने कहा कि जगह आवंटन को लेकर हमारे द्वारा पांच बार रिम्स प्रबंधन से पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. प्रबंधक भी मानते हैं कि काउंटर पर भीड़ बढ़ी है. ऐसे में दुकान के लिए जगह की ज्यादा जरूरत हो गई है. इसे भी पढ़ें- एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

एक दुकान है सील

हॉस्पिटल में इमरजेंसी के सामने तीन दुकानें हैं. जहां एक दुकान में दवाई दोस्त के द्वारा बिना किसी रसीद के सैनिटाइजर बेचने पर उसे सील कर दिया गया था. इस बीच दवाई दोस्त को भी रिम्स से हटा दिया गया. लेकिन दुकान दो सालों से आज भी सील है.

कोर्ट का आदेश मिलने पर ही खुलेगी सील हुई दुकान

वहीं इस विषय पर तत्कालीन ड्रग कंट्रोलर प्रतिभा झा ने कहा कि बगैर लेबल के दवाई दोस्त के द्वारा सैनिटाइजर बेचा जा रहा था. इसलिए दुकान को सील किया गया है. मामला कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने कहा कि रिम्स प्रबंधन के द्वारा एक बार उस दुकान को खोलने के संबंध में चिट्ठी भेजा गया था, लेकिन कोर्ट के द्वारा कोई आदेश नहीं दिया गया. यदि कोर्ट का आदेश मिलता है तो विभाग के द्वारा उस दुकान को पुनः खोल दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-hotwar-jail-will-be-the-home-of-suspended-ias-pooja-singhal-court-sent-to-judicial-custody/">BIG

BREAKING : निलंबित IAS पूजा सिंघल का ठिकाना होगा होटवार जेल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही