Search

 
 
 

4 अगस्त को डुरंड कप का तीसरा मैच, टिकट लेने के लिए खेल प्रेमियों की जुटी भीड़

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले तीसरे डुरंप कप मैच को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. शनिवार को खेल प्रेमी मैच देखने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में लग कर टिकट ले रहे हैं. खेल प्रेमी अपने साथ ऑर्जिनल आधार कार्ड लेकर पहुंचे हैं. कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
 

Ranchi: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले तीसरे डुरंप कप मैच को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. शनिवार को खेल प्रेमी मैच देखने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में लग कर टिकट ले रहे हैं. खेल प्रेमी अपने साथ ऑर्जिनल आधार कार्ड लेकर पहुंचे हैं. कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

 

इस दौरान खेल प्रेमियों ने कहा कि गांव देहात में मैच अक्सर देखते हैं, लेकिन इस बार नेशनल मैच देखना है. क्योंकि मन में खेल के प्रति जोश है. कांके से पहुंचे खेल के शौकिन मुहम्मद शमी ने बताया कि दिल्ली और जमशेदपुर के बीच फुटबॉल मैच होने वाला है. इस बार का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है और मुकाबला बढ़िया है. दोनों टीम में बढ़िया खिलाड़ी हैं. कांके के खेल प्रेमियों ने बताया कि एक घंटे से लाइन में खड़े हैं. टिकट लेकर जायेंगे, क्योंकि जमेशदपुर से मुहम्मद शनान खेल रहे हैं, 29 जुलाई को उन्होंने चार गोल लगाए थे. इसबार भी गोल पे गोल लगायेंगे. इसका उत्साह बढ़ाने के लिए कांके से टीम पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

20 हजार दर्शकों के लिए टिकटों का हो रहा है वितरण

डुंरड कप मैच का टिकट 12 काउंटरों पर वितरण हो रहा है. टिकट लेने के लिए महिला खेल प्रेमियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस मैच में स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाए गए हैं. इन सभी के प्राचार्य ने अपने छात्रों का मैच देखने के लिए आवेदन जमा कर लिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही