Search

 
 
 

बोकारो में अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Bokaro News : बताया जाता है कि पेटरवार के श्री श्री 108 बिशेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 12 शिव मंदिर, सेक्टर 2 सी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.
 
शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Bokaro : जिले में अंतिम सोमवारी के अवसर पर चास, पेटरवार,चंद्रपुरा पेटरवार में शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है और श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की जा रही है.

 

 

बताया जाता है कि पेटरवार के श्री श्री 108 बिशेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 12 शिव मंदिर, सेक्टर 2 सी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है.श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही