Search

 
 
 

Ramgarh News: छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुहूर्त पर सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन

मुंडन का शुभ मुहूर्त होने पर गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारो श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: मुंडन का शुभ मुहूर्त होने पर गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारो श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने दामोदर-भैरवी संगम स्थल में स्नान किया और मां भगवती की पूजा व दर्शन को श्रद्धालुओं ने अपने हाथो में प्रसाद की थाली लेकर घटों तक अपनी बारी का इतजार करते दिखे.

 Uploaded Image

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक चलता रहा. मुंडन मुहूर्त के कारण कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने बकरों व नारियल की बलि देकर मुंडन स्थल में अपने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया. जहां बच्चों की किलकारियों से मुंडन स्थल गुलजार रहा.

 

श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मजिस्ट्रेट के तौर पर अपने टीम के साथ संजय कुमार बख्शी प्रशासनिक पदाधिकारी रामगढ़ अनुमंडल के नेतृत्व में राकेश कुमार, विपुल रंजन, संदीप कुमार महतो, पवन यादव, बिनोद प्रसाद, मनीष कुमार साह जगह जगह तैनात थे. वही मंदिर न्यास समिति एवं रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कई पुलिस के जवान जगह जगह सक्रिय दिखे. वही घंटों लाइन में खड़े होकर माता के दर्शन पाने को श्रद्धालु बेचैन रहे. इस दौरान सैकड़ो बकरों की बलि भी दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही