Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही लोगों की भीड़, मंत्री ने पहुंचकर आयोजकों का बढ़ाया उत्साह

3,000 रुपये की खरीदारी पर निश्चित उपहार, आठ मई तक चलेगा मेला Ranchi : मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में बुधवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. मेले में विविध प्रकार के स्टॉल में अपनी मनपसंद चीजें खरीदने में शहरवासी मशगूल दिखे. ट्रेड फेयर में एक ही प्लेटफार्म के नीचे हर आयुवर्ग के लिए जरूरत की सभी चीजें उपलब्ध है. इस कारण खरीददारी के संग मनोरंजन के साधन उपलब्ध होने से रांचीवासियों के बीच यह उत्साह का केंद्र बना हुआ है. शाम होते ही शहरवासियों के कदम मेले की ओर उत्साह के संग चल पड़ रहे हैं. गृहणियां घरेलू सामान एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीदने में मशगूल नजर आईं. फेयर में गारमेंट्स, पंजाबी व राजस्थानी जूती, क्राॅकरी तथा घर की साज सजावट के सामान के स्टॉल पर खूब रौनक दिखी. बच्चों के खिलौने, पठन-पठान की सामग्री भी यहां उपलब्ध है. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि ट्रेड फेयर में लोगों का खरीदारी के प्रति रुझान बढ़ रहा है. ट्रेड फेयर में घरेलू सामान की खूब खरीदारी हो रही है. मौसम का भी साथ मिल रहा है. बेहतरीन मौसम होने के कारण फेयर में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है. यह उत्साहवर्धक है. स्टॉल धारक भी बिक्री से खुश नजर आ रहे हैं. वहीं, 3,000 रुपये की खरीदारी पर निश्चित उपहार का लाभ लोग उठा रहे हैं.

वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव पहुंचे ट्रेड फेयर

बुधवार को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ट्रेड फेयर पहुंचे. उन्होंने विभिन्न स्टॉल में लगे उत्पादों को देखा. वहीं, बाहर से आये स्टॉलधारकों से बातचीत की. मौके पर उन्होंने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर से लोगों को नये उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिलता है. मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल के अलावा सोनी मेहता, राम बांगड़ समेत अन्य लोगों ने किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही