Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिवारवादी पार्टियों के युवराज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं- बाबूलाल

Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है, सीएम हेमंत सोरेन के मुंह से लोकतंत्र की दुहाई की बात सुनकर हंसी आती है. देश के प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. इसपर ट्विट कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘’सिर्फ अपने परिवार कल्याण के लिये बनी और परिवार के लिए काम करने वाली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टाइप पार्टियों के एक्सीडेंटल उत्तराधिकारियों के मुंह से लोकतंत्र के दुहाई की बात सुनकर हंसी आती है.” इसे भी पढ़ें -BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-mla-mamta-devi-gets-bail-from-hc-in-gola-case-clear-way-to-come-out-of-jail/">BIG

BREAKING :पूर्व MLA ममता देवी को गोला केस में HC से मिली बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ 

नाम झामुमो और काम धन-दौलत इकट्ठा करना

https://twitter.com/yourBabulal/status/1643245226155462656

बाबूलाल ने कहा कि झामुमो में सोरेन परिवार के मुखिया शिबू सोरेन अध्यक्ष हैं. हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष, सीता सोरेन महासचिव और बसंत सोरेन युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं. इनका काम सिर्फ अपने परिवार के लिए बेहिसाब धन-दौलत और जमीन-जायदाद इकट्ठा करना और चोरी पकड़ी जाने पर आदिवासी होने की दुहाई देना है. इससे महान लोकतांत्रिक पार्टी और उसका कल्याणकारी काम और क्या हो सकता है.

लोकतंत्र बचा रहे या परिवार की वर्षों से चल रही दुकान

उन्होंने कहा कि झारखंड में शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन, कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला के पुत्र उमर अब्दुल्ला, बिहार में लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव, यूपी में मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव और तमिलनाडु में एम. करुणानिधि के पुत्र एमके स्टालिन सभी मिलकर लोकतंत्र को बचाने में लगे हैं. देश की जनता तय करे कि ये “युवराज सेना” देश का लोकतंत्र बचा रहे हैं या अपने-अपने परिवार की वर्षों से चल रही दुकान. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही