Search

 
 
 

गढ़वा : सीआरपीएफ 172 वीं बटालियन ने मनाया 19वां स्थापना दिवस

 
Garhwa : गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 172वीं बटालियन ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट सहित सभी अधिकारियों जवानों ने बटालियन मुख्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण दिवस की शुरुआत की. मौके पर कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए वाहिनी कर्मी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की. इस मौके पर 172वीं बटालियन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा हमारी प्राथमिकता के पुनीत उद्देश्य के संकल्प को दोहराया. अवसर पर नितिन कुमार सिंह कमांडेंट ने कहा कि 172वीं बटालियन सीआरपीएफ अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ जन सरोकार व संबंधित दायित्व के निर्वहन में हमेशा तत्पर रहता है. स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापना मेला का भी आयोजन किया गया. विभिन्न खेल स्पर्धाओं तथा भोजन स्टॉल से सुसज्जित स्थापना दिवस मेले का भरपूर आनंद जवानों और उनके परिजनों ने लिया. स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बटालियन के जवानों तथा स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन गीत नृत्य प्रस्तुत कर इस स्थापना दिवस को बेहद उत्कृष्ट बना दिया. मौके पर प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज गढ़वा राजेश शरण सिंह, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार साहू, वनांचल डेंटल कॉलेज गढ़वा के चेयरमैन दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 172वीं बटालियन जयप्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, उप कमांडेंट यू आर रामेश्वरम, 172वीं बटालियन एसएमओ आस्था, कोहली कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया, उप कमांडेंट ऑफ पलामू विक्रांत वर्मा, उप कमांडेंट ऑफ पलामू वेंकटेश, सहायक कमाडेंट मुंबईकर अक्षय पांडुरंग, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गढ़वा के सेक्रेटरी विपुल कुमार, एसडीएम रंका राम नारायण सिंह, एसडीपीओ गढ़वा अवध कुमार यादव, सीओ गढ़वा मयंक भूषण, डीएफओ शशि कुमार, एजुकेटेड ऑफिसर नगर परिषद सुशील कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अजय कुमार चौबे आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही