सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन Latehar : सीआरपीएफ 214वीं बटालियन का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बटालियन के डालडा फैक्ट्री स्थित मुख्यालय में 15 मार्च की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमाडेंट केडी जोशी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विश्व का सबसे बड़ा अर्द्ध सैनिक बल है. इसका इतिहास गौरवशाली रहा है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान विषम एवं चुनाैतिपूर्ण परिवेश में भी पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करते हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बटालियन के जवानों के अलावा केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इससे पहले स्थापना दिवस पर शहीद जवान व अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन कमांडेंट केडी जोशी ने किया.
CRPF 214वीं बटालियन का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
Last Updated: Mar 16, 2024 12:00 AM (IST)