Search

 
 
 

सीआरपीएफ डीआईजी सपरिवार पहुंचे चतुर्भुजी मंदिर समेत गढ़वा की दो खबरें

 
Ketar (Garhwa) : सीआरपीएफ डीआईजी पंकज कुमार प्रखंड के सुप्रसिद्ध मंदिर केतार चतुर्भुजी मंदिर में सपरिवार दर्शन करने पहुंचे. दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया. मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी ने कहा कि यहां आने के बाद सुख की अनुभूति हुई. यह मंदिर बहुत सुंदर है. यहां पर वातावरण शुद्ध है और बहुत साफ-सफाई है. साथ ही उन्होंने मंदिर विकास समिति के सभी लोगों की सराहना की. मौके पर गढ़वा सीआरपीएफ कमांडेंट, मंदिर विकास समिति के संरक्षक रामविचार साहु, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद भगत, सचिव हेमंत पाठक, सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

केतार पुलिस ने किया 32 मवेशियों को जब्त

केतार : प्रखंड के परती कुशवानी के अमवाडीह गांव में गत रात्रि गौ तस्करों द्वारा भारी संख्या में मवेशियों की तस्करी कर दूसरे जगह ले जाने की तैयारी थी. परंतु अमवाडीह गांव के ग्रामीणों ने देखा कि अभी रात करीब एक दो बजे बड़ी संख्या में पशुओं को ले जाया जा रहा है, तो इसकी जानकारी तत्काल केतार थाना प्रभारी को दिया, जैसे ही केतार थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल को इसकी जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत अपने दल-बल के साथ स्थल पर पहुंच गए और सभी पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया. इधर पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. उक्त स्थल पर लगभग 30-32 की संख्या में पशु पाए गए. सभी पशुओं को थाना प्रभारी ने अपनी देख-रेख में वहां के ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिए. थाना प्रभारी श्री वर्णवाल ने कहा कि यदि किसी भी ग्रामीणों को इस तरह की सूचना मिलती है तो वे तुरंत थाना को सूचित करें, आपका नाम उजागर नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही