Search

 
 
 

चतरा में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Ranchi :  जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना मंगलवार देर रात की. लेकिन घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई. जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ के 190 बटालियन कैंप में सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ सहित सदर थाना प्रभारी पहुंचे हैं. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आत्महत्या करने वाला जवान कैशल चंद मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला था. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही