Search

 
 
 

लातेहार में सीआरपीएफ जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Latehar: लातेहार में सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी के निर्देश पर कैंप मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस मौके पर परिसर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया गया. लोगों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि प्लास्टिक से मनुष्य को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की संभावना बनी रहती है. प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को दूषित करता है. प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए सामुहिक रूप से कार्य करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ व सुंदर समाज देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करना होगा. स्वच्छता अभियान में सीआरपीएफ अधिकारी व जवानों ने बड़ी शिद्दत से पूरे परिसर की साफ सफाई की. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, रंधीर कुमार झा व उप कमांडेंट संदीप कुमार झा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-issue-of-water-supply-dominated-the-peace-committee-meeting-regarding-eid/">आदित्यपुर

: ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में छाया रहा जलापूर्ति का मुद्दा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही