Search

 
 
 

Bokaro News: CRPF ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, फिटनेश का दिया संदेश

फिट इंडिया आंदोलन के तहत सीआरपीएफ 26 बटालियन ने बोकारो में ‘संडे ऑन साइकिल’ जागरूकता रैली निकाली. इस साइकिल रैली में 26 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के साथ अन्य अधिकारयों ने भाग लिया और जवानों का मनोबल बढ़ाया.
 
संडे ऑन साइकिल रैली

Bokaro: फिट इंडिया आंदोलन के तहत सीआरपीएफ 26 बटालियन ने बोकारो में ‘संडे ऑन साइकिल’ जागरूकता रैली निकाली. इस साइकिल रैली में 26 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के साथ अन्य अधिकारयों ने भाग लिया और जवानों का मनोबल बढ़ाया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था.

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस अवसर पर कमांडेंट ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि फिट रहना एक सैनिक के जीवन का अभिन्न अंग है. और इस प्रकार के कार्यक्रम स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का भी सशक्त संदेश देते हैं. साइकिल रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस के महत्व का संदेश दिया, जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा भी अत्यधिक सराहा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही