Search

 
 
 

मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ को किया जायेगा तैनात : डीसी

 
उपायुक्त शेखर जमुआर और सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार के बीच सीआरपीएफ से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा Garhwa: : उपायुक्त शेखर जमुआर और सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार और 172 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों के बीच लोकसभा चुनाव में सीआरपीएफ की तैनाती को लेकर चर्चा हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन, सुरक्षा बलों के रहने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गयी. गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने सुरक्षा बलों के रहने एवं अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ को विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्ति किया जाएगा. बाहर से आने वाले जवानों के ठहरने, रहने के लिए स्थान चिन्हित कर उन स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निमित जायजा लिया गया. जिला में बाहर से आने वाले सभी जवानों को रहने की व्यवस्था पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी. बैठक के दौरान नृपेन्द्र कुमार सिंह, कमांडेंट, अमरेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, प्रदीप कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एवं सुशील कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-further-delay-in-announcing-the-names-of-congress-candidates-in-jharkhand/">झारखंड

में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में अभी और होगी देरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/27rc_m_132_27032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही